जांजगीर-चांपा

धान विक्रय की राशि से बिना कारण कटे ₹17,325, किसान परेशान, सहकारी समिति और बैंक पर टालमटोल का आरोप

स्थान जांजगीर
ब्यूरो रिपोर्ट

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा तहसील अंतर्गत ग्राम अमोरा निवासी 64 वर्षीय किसान धनीराम साहू ने धान विक्रय की राशि से बिना कारण पैसे काटे जाने का गंभीर आरोप लगाया है। किसान के अनुसार उन्होंने सेवा सहकारी समिति अमोरा के माध्यम से 113 कट्टी धान का विक्रय किया था, जिसकी कुल राशि ₹1,07,078 उनके खाते में आई।

किसान का कहना है कि उन्होंने न तो किसी प्रकार का ऋण लिया है और न ही खाद-बीज या बैंक से कोई अग्रिम राशि प्राप्त की है। इसके बावजूद उनके खाते से ₹17,325 की राशि काट ली गई। जब उन्होंने इस कटौती के संबंध में सेवा सहकारी समिति अमोरा और जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक अकलतरा से जानकारी मांगी, तो दोनों संस्थानों ने एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते हुए जवाब देने से बचते रहे।

पीड़ित किसान का आरोप है कि समिति उन्हें बैंक भेजती है और बैंक समिति में पूछताछ करने को कह रहा है। इस तरह लगातार टालमटोल के कारण वे मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं।
लगातार टालमटोल से परेशान होकर आज जिला कलेक्टर के पास पहुंचे और सहायता के लिए गुहार लगाई। किसान ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कटे हुए पैसे वापस दिलाने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button