मुलमुला में जुआ खेलते 06 जुवाड़ी गिरफ्तार, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:- मुलमुला / जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले से पुलिस की सख्त कार्रवाई की खबर सामने आ रही है।
जहां थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम मुरलीडीह में
शासकीय गोदाम के पीछे जुआ खेल रहे 06 जुवाड़ियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय, IPS के निर्देशन में
और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में
थाना मुलमुला और थाना अकलतरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
रेड कार्रवाई के दौरान
जुवाड़ियों के कब्जे से 7,110 रुपये नकद
और ताश की पत्तियां बरामद कर जप्त की गई हैं।
पुलिस के अनुसार,
जुआ, सट्टा खिलाने और खेलने वालों के खिलाफ
जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है
और इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध
जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
इस पूरी कार्रवाई में
थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल,
थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा,
सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार,
सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए
इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।




