घर में घुसकर परिवार पर हमला, महिला समेत 10 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा/लोकेशन-जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है… इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए महिला सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है… जबकि 3 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी इस घटना में शामिल पाए गए हैं…
घटना 27 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे की है… ग्राम रोगदा में आरोपियों ने प्रार्थी प्रकाश नोरगे के घर में घुसकर गाली-गलौच शुरू कर दी… इसके बाद मुख्य आरोपी विनोद कुमार नोरगे ने लाठी से प्रार्थी पर हमला कर दिया… जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया…
जब प्रार्थी की पत्नी बीच-बचाव के लिए आईं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की… वहीं प्रार्थी के तीनों बेटों पर भी लाठियों से हमला किया गया… इतना ही नहीं, आरोपियों ने प्रार्थी की बेटी को घर से बाहर घसीटते हुए निकाल दिया… इस दौरान कई अन्य आरोपी भी घटना में शामिल रहे…
मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया… पूछताछ के बाद घटना में इस्तेमाल लाठी और बेल्ट भी जब्त किए गए… पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है…
फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है… और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है… इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा और उनकी टीम की अहम भूमिका रही…




