एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च में क्रिसमस महोत्सव, 10 हज़ार श्रद्धालु होंगे शामिल

रिपोर्टर: दीपक वर्मा
लोकेशन: कुनकुरी, जशपुर (छत्तीसगढ़)
कुनकुरी में आज क्रिसमस का पावन पर्व उमंग, उल्लास और श्रद्धा के माहौल के साथ मनाया जा रहा है।
एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च रोजरी की महारानी महागिरजा घर में सुबह से ही विशेष प्रार्थनाओं का दौर जारी है।
इस भव्य आयोजन का नेतृत्व बिशप अमानुएल केरकेट्टा कर रहे हैं। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव पर विशेष मिस्सा पूजा आयोजित की गई है, जिसमें प्रेम, शांति और भाईचारे के संदेश को आत्मसात किया जा रहा है।
चर्च परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, पुष्प सजावट और आकर्षक क्रिब्स से सजाया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, वहीं स्थानीय प्रशासन भी सुरक्षा और व्यवस्था में मुस्तैद दिखाई दे रहा है।
आपको बता दें…

इस ऐतिहासिक महागिरजा घर की खासियत है कि यहां एक समय में लगभग 10 हज़ार श्रद्धालु प्रार्थना कर सकते हैं
और पूरी संरचना सिर्फ एक ही विशाल स्तंभ पर टिकी हुई है, जो इसे स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण बनाता है।
कुनकुरी में आज क्रिसमस का पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रभु यीशु के प्रेम, समर्पण और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बन गया है।
चर्च के भीतर घंटियों की गूंज और प्रार्थनाओं के स्वर, इस पावन पर्व को और भी खास बना रहे हैं।




