छत्तीसगढ़सक्ती

सक्ती में 10 साल की बच्ची ने बाथरूम में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टर-लाला उपाध्याय/लोकेशन-सक्ती / जैजैपुर

सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ामोर पंचायत के आश्रित ग्राम जुनवानी में उस वक्त हड़कंप मच गया…
जब 10 साल की एक बच्ची ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली…
परिजनों के मुताबिक, बच्ची घर में ही मौजूद थी…
और कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दी, तो उसकी तलाश शुरू की गई…
इसी दौरान परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा बंद पाया…
जब दरवाजा खोला गया, तो बच्ची को फंदे पर लटका देख सभी के होश उड़ गए…
घटना के बाद परिजन उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की कोशिश में जुटे…
लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी…
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है…
और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है…
मृतिका कक्षा चौथी की छात्रा बताई जा रही है…
और इतनी कम उम्र में इस तरह का कदम उठाना कई सवाल खड़े कर रहा है…

घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची…
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है…
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है…
पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है…
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर 10 साल की इस मासूम ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया…
क्या इसके पीछे कोई मानसिक दबाव था… या फिर कोई और वजह…
इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button