छत्तीसगढ़सक्ती

हसौद में झोलाछाप डॉक्टर का इंजेक्शन बना जानलेवा, 10 वर्षीय करण यादव की मौत

लोकेशन-जिला सक्ती

सक्ती जिले से इस वक्त एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है।
हसौद क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली है।
जानकारी के मुताबिक, 10 वर्षीय करण यादव को देर रात पेट दर्द की शिकायत पर परिजन एक अवैध क्लीनिक लेकर पहुंचे थे।


आरोप है कि बिना किसी जांच और पुख्ता मेडिकल प्रक्रिया के झोलाछाप डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया।
इंजेक्शन लगते ही बच्चे की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गुस्साए परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि—
आखिर कब तक ऐसे अवैध क्लीनिक और झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम लोगों की जान से खिलवाड़ करते रहेंगे?
और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था कहां है?
मामले की जानकारी मिलते ही तहसीलदार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और परिजन दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button