आम बगीचे में जुआ खेलते 12 जुआरी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा/लोकेशन-जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है…
जहां बिर्रा थाना पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए 12 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है…
यह कार्रवाई ग्राम सोनादह के आम बगीचे में की गई…
जहां अंतरजिला जुआड़ियों के जमावड़े की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर रेड डाली…
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 12 जुआड़ियों को पकड़ लिया…
और उनके कब्जे से दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 15 हजार 970 रुपये नगद और ताश के पत्ते बरामद किए…
पुलिस के मुताबिक, जुआ खेल रहे आरोपी जांजगीर-चांपा के अलावा बिलाईगढ़-सारंगढ़ और सक्ती जिलों के रहने वाले हैं…
इस मामले में बिर्रा पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है…
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है…
वहीं इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी जय कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही…




