जांजगीर-चांपा

14.80 क्विंटल धान बेचकर गदगद हुए किसान बद्दू राम — पारदर्शी खरीदी व्यवस्था से बढ़ा विश्वास

जांजगीर-चांपा

प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में किसानों को आर्थिक सशक्तिकरण देने के उद्देश्य से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। इसी क्रम में आज अकलतरा विकासखंड के ग्राम झलमला के किसान बद्दू राम ने पकरिया झूलन खरीदी केंद्र में पहुँचकर 14.80 क्विंटल धान का विक्रय किया।

केंद्र पहुंचते ही उन्होंने पाया कि किसानों के लिए
छांव,
पीने का पानी,
बैठने की व्यवस्था,
सुगम प्रवेश मार्ग
जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ व्यवस्थित रूप से उपलब्ध थीं।

इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से उनका धान पूरी पारदर्शिता के साथ तुरंत खरीदा गया। संतुष्ट बद्दू राम ने कहा कि—
“3100 रुपए प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य किसानों के लिए बड़ी सौगात है। इससे खेती में आत्मविश्वास बढ़ रहा है।”

उन्होंने बताया कि ‘तुंहर टोकन एप’ ने किसानों को बार-बार केंद्र का चक्कर लगाने से मुक्ति दी है।
मोबाइल पर घर बैठे टोकन प्राप्त होने से समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है।

किसान बद्दू राम ने शासन की पारदर्शी व्यवस्था और सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया कि आधुनिक तकनीक और सरल प्रक्रिया ने किसानों की समस्याएँ काफी हद तक दूर कर दी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button