जशपुर जिले के काड़रों में 7 जगहों से 1400 बोरी धान जप्त, उड़नदस्ता टीम की कारवाई

लोकेशन – जशपुर
दीपक वर्मा
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर जशपुर जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है।

इसी कड़ी में आज पत्थलगांव एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कई जगहों पर औचक छापेमारी की। वहीं टीम ने काडरो और मुड़ाबाहला क्षेत्र के सात अलग–अलग ठिकानों पर दबिश दी। जांच में सामने आया कि पुराने धान को अवैध बिक्री की नीयत से बड़ी मात्रा में डंप कर रखा गया था। कार्रवाई के दौरान लगभग 1400 बोरी धान जब्त कर राजस्व विभाग को सौंपा गया।

ग्राम काडरो निवासी संतोष डड़सेना के यहां से 390 बोरी, जबकि गिरधारी प्रधान के यहां से 102 बोरी समेत अन्य पांच स्थानों से भी भारी मात्रा में अवैध धान बरामद हुआ। पूछताछ में किसी भी व्यक्ति द्वारा धान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
प्रशासन का कहना है कि प्रदेश में धान खरीदी जल्द शुरू होने वाली है, जिसके चलते बिचौलियों द्वारा अवैध भंडारण की कोशिशें बढ़ रही हैं। इन्हीं प्रयासों पर रोक लगाने उड़नदस्ता दल लगातार क्षेत्र में निगरानी और छापेमारी कर रहा है।




