मिडिल ईस्ट जंग का 31वां दिन: ट्रंप ने ईरान से बातचीत का दावा, खर्ग द्वीप पर कब्जे की आशंका

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का आज 31वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बातचीत जारी है और युद्ध समाप्त करने को लेकर कई बिंदुओं पर सहमति बनती दिख रही है।


ट्रंप के अनुसार, पाकिस्तान के माध्यम से रखी गई 15 सूत्रीय शर्तों में से अधिकांश पर ईरान सहमत हो चुका है। साथ ही, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों को गुजरने की अनुमति देने पर भी सहमति जताई है, जिसे ‘सकारात्मक संकेत’ माना जा रहा है।
हालांकि, जमीनी स्थिति अब भी बेहद गंभीर है। ईरान के ताजा हमलों के बाद खाड़ी देशों—यूएई, कुवैत और बहरीन—ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया है। कुवैत के एक बिजली स्टेशन पर हुए हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है।
इस बीच, खबरें यह भी हैं कि अमेरिका रणनीतिक रूप से अहम खर्ग द्व




