छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन, जागरूकता और सम्मान का संदेश

रिपोर्टर (Reporter)शुभांशु मिश्रा

लोकेशन (Location)जांजगीर–चांपा

जांजगीर–चांपा जिले में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आज औपचारिक समापन किया गया। ऑडिटोरियम हाल जांजगीर में आयोजित इस कार्यक्रम के साथ पूरे जनवरी माह चले सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का समापन हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाना रहा।यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा इस दौरान जिले के अलग-अलग स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों और राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। समापन कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं सड़क सुरक्षा मितानों को मेडिकल किट प्रदान की गई।कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के लिए आयोजित निबंध, चित्रकला, रंगोली और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया|

जिससे बच्चों के माध्यम से समाज तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जा सके।यह कार्यक्रम कलेक्टर जांजगीर–चांपा श्री जन्मेजय महोबे (IAS) और पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में बताया कि जिले में होने वाली कुल हत्याओं की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में मौतों की संख्या कहीं अधिक है। उन्होंने बताया कि सड़क हादसों में मृतकों में लगभग 62 प्रतिशत दोपहिया वाहन चालक होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए आगामी दिनों में तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने, ट्रिपल सवारी और बिना हेलमेट जैसे मामलों पर विशेष सख्ती बरती जाएगी।वहीं कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण केवल प्रशासनिक कार्रवाई से संभव नहीं है, जब तक आम जनता स्वयं यातायात नियमों का पालन नहीं करेगी। अंत में जांजगीर पुलिस ने सभी नागरिकों से सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।

i

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button