पुरानी रंजिश में खूनी मारपीट, टांगी-डंडे से हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है,
जहां पुरानी रंजिश को लेकर की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला 14 जनवरी 2026 का है, जब ग्राम बैजलपुर में एक छट्ठी कार्यक्रम के दौरान नाच-गाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था।
हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन उसी रंजिश को लेकर रात करीब 8:30 बजे प्रार्थी हंषराज कश्यप के घर के सामने फिर विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि लोकेश केवट ने पहले गाली-गलौज और मारपीट की, जिसके बाद उसके परिजन अश्वनी केवट, मनमोहन गांधी और भोला प्रसाद केवट मौके पर पहुंचे और एक राय होकर हाथ-मुक्का, डंडा और टांगी से प्रार्थी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग टांगी और डंडा भी जब्त किया है।
आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2), 115(2), 118(2) और 191(3) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उप निरीक्षक सुनील टैगोर सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।




