घर में घुसकर मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

लोकेशन- पामगढ़, जांजगीर-चांपा/रिपोर्टर- शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालक भी इस घटना में शामिल पाया गया है।
मामला 23 मार्च का है, जब प्रार्थिया दिलेश्वरी यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोग पहले घर के बाहर गाली-गलौच कर रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट की और कुछ देर बाद बेल्ट, ईंट और डंडा लेकर दोबारा पहुंचे।
आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसते हुए हिमांशु श्रीवास और गुलशन श्रीवास के साथ जमकर मारपीट की और घर में लगे CCTV कैमरे को भी तोड़ दिया।
इस मामले में पामगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शैलेंद्र साहू, राजकुमार धीवर, अमन सारथी उर्फ गब्बर और अंशु पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी रखी है।





