स्वामी आत्मानंद स्कूल स्टेशन पारा में 45 छात्राओं को मिली साइकिल, सरस्वती साइकिल योजना के तहत हुआ वितरण

सक्ति
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल स्टेशन पारा में शनिवार को निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत 45 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई।
छत्तीसगढ़ शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा देना और नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देना है।
समारोह में पहुंचे अतिथि, छात्राओं को दिया प्रोत्साहन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गवेल, शाला विकास समिति के अध्यक्ष धनंजय नामदेव और पूर्व पार्षद सरला निराला उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि टिकेश्वर गवेल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल वितरण योजना छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार यह योजना इसलिए चला रही है ताकि छात्राएं सुरक्षित और समय पर स्कूल पहुंच सकें।
उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, नियमितता और मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी।


शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धनंजय नामदेव ने छात्राओं से अधिक समय पढ़ाई में देने और उत्कृष्ट परिणाम लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेहनत और संयम ही सफलता का आधार है।
विद्यालय प्रबंधन ने भी बढ़ाया उत्साह
विद्यालय के प्राचार्य सुरेश जायसवाल ने स्कूल को “ज्ञान का मंदिर” बताते हुए छात्राओं और शिक्षकों को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से पालन करने की सलाह दी।
वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती आई. खलखो ने छात्राओं को निरंतर लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर अच्छे अंकों में उत्तीर्ण होने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की उपस्थिति
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक—
लोकेश्वर नाथ जगत, लवचंद देवांगन, डी.के. केवट, उषा किरण कोसले, मनीषा चंद्रा, बानो मैडम, नैंसी शर्मा, श्रीमती निरजा नामदेव सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।




