जांजगीर-चांपा

बाराद्वार सरकारी हाई स्कूल में 54 छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल योजना की सौगात—मुख्य अतिथि टिकेश्वर गबेल ने किया वितरण

जांजगीर-चांपा

जिले के शासकीय हाई स्कूल बाराद्वार बस्ती में आज सरस्वती सायकल योजना के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा नवमीं की 54 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सक्ती जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल शामिल हुए, जिन्होंने छात्राओं को साइकिल प्रदान की। साइकिल पाकर बच्चियों के चेहरे खुशी से खिल उठे—क्योंकि इससे उनकी पढ़ाई और स्कूल आने-जाने में होने वाली दिक्कतें अब काफी कम हो जाएँगी।

इस अवसर पर भाजपा बाराद्वार मंडल अध्यक्ष गेंदराम मनहर, शाला विकास समिति अध्यक्ष एवं सरपंच डॉ. धीरेंद्र खूंटे, भाजपा जिला मंत्री अरुण शर्मा, तथा विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला पदाधिकारियों ने कहा कि—
“सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। साइकिल मिलने से बच्चियों की सुरक्षा, सुविधा और नियमितता में बड़ा सुधार आया है। सरकार का उद्देश्य है कि हर बेटी बिना किसी बाधा के अपनी शिक्षा पूरी करे।”

विद्यालय प्रबंधन ने भी सरकार और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा आने वाले दिनों में छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button