क्राइम

रायपुर में ज्वेलर्स शॉप से 6.50 लाख की चोरी, कर्मचारी गहने लेकर फरार

रायपुर के सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलर्स में 6 लाख 50 हजार रुपए के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के कर्मचारी पर ही चोरी का आरोप है, जो डायमंड और सोने के टॉप्स लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार, दुकान प्रबंधन द्वारा नियमित स्टॉक का मिलान किया जा रहा था, इसी दौरान गहनों की कमी पाई गई। जांच में सामने आया कि दुकान में काम करने वाला कर्मचारी आर्यन शर्मा 2 डायमंड और 1 सोने का टॉप्स लेकर फरार हो गया है।
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
बताया जा रहा है कि सदर बाजार क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जहां कर्मचारी ही गहने लेकर फरार हो जाते हैं। कारोबारियों ने कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन की मांग एक बार फिर उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button