बस हादसे में 6 की मौत, 87 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- दयाशंकर यादव
लोकेशन:- बलरामपुर-झारखंड बॉर्डर
बड़ी खबर बलरामपुर से सामने आ रही है,
जहां झारखंड बॉर्डर पर एक दर्दनाक बस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है,
मरने वालों में एक पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं,
जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
यह हादसा बलरामपुर जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र,
झारखंड के ओरसा पाठ इलाके में हुआ है,
जहां बस के ब्रेक फेल हो जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।


हादसे में कुल 87 यात्री घायल हुए हैं,
जिनमें से 27 घायलों को कार्मेल हॉस्पिटल
और 60 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है,
जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा,
राहत एवं बचाव कार्य जारी है,
और पूरे मामले की जांच की जा रही है।



