कोरबा

कुएं में गिरे 6 जंगली सूअर, 1 घंटे के रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने बचाई जान

कोरबा

जिले के करतला रेंज से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां वन विभाग की तत्परता से 6 जंगली सूअरों की जान बचाई गई। सभी सूअर एक गहरे कुएं में गिर गए थे, जिन्हें करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।

करतला रेंज के चिकनीपाली गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित एक 20 फीट गहरे कुएं में 6 जंगली सूअरों को तैरते हुए देखा।
बताया जा रहा है कि बम्हनीन पहाड़ की ओर से एक मादा, दो नर और तीन बच्चे भटकते हुए बस्ती तक पहुंच गए थे और इसी दौरान कुएं में गिर गए।

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही एसडीओ एसके सोनी और प्रशिक्षु एसडीओ अर्चना पैकरा के नेतृत्व में वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने रस्सी की मदद से एक-एक कर सभी जंगली सूअरों को कुएं से बाहर निकाला। करीब एक घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी सूअर सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

कुएं से बाहर निकलते ही जंगली सूअर जंगल की ओर भाग गए, जिससे ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली।

वन विभाग की तत्परता और ग्रामीणों की जागरूकता से एक बड़ा हादसा टल गया। यह रेस्क्यू ऑपरेशन वन्य जीव संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button