बलरामपुर

धान खरीदी केंद्र में 6000 बोरी धान हुए गायब

लोकेशन – बलरामपुर
संवाददाता – दयाशंकर यादव

जिले में धान खरीदी को लेकर एक बार फिर बड़ा खुलासा हुआ है।जिले के धंधापुर धान उपार्जन केंद्र से लगभग 6000 बोरी धान गायब मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सत्यापन के दौरान इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ,

जिले में इस वर्ष धान खरीदी के लिए 49 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन खरीदी के दौरान ही धान के गायब होने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
राजपुर विकासखंड के धंधापुर धान खरीदी केंद्र में जब प्रशासनिक टीम ने भौतिक सत्यापन किया, तो यहां से लगभग 6000 बोरी धान गायब पाया गया।
यह आशंका भी जताई जा रही है कि या तो फर्जी तरीके से धान चढ़ाया गया, या फिर किसी बड़े खेल को अंजाम दिया गया है।

कलेक्टर बलरामपुर के निर्देश पर अपर कलेक्टर और खाद्य विभाग की टीम ने धंधापुर केंद्र में सत्यापन किया था। जांच में लगभग 2422 क्विंटल धान कम पाया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासन ने मामले में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

आपको बता दें कि धान उपार्जन केंद्रों से धान गायब होने का यह मामला कोई पहला नहीं है। इससे पहले कवर्धा और सूरजपुर में भी इसी तरह की गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं। अब सवाल यह है कि आखिर किसानों का धान जा कहां रहा है और जिम्मेदारों पर कब होगी सख्त कार्रवाई।

जब की लिमिट के अनुसार 1कि ग्रा से अधिक धान खरीदी हर एक किसान से ज्यादा भी किया गया है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button