जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने फहराया तिरंगा

रिपोर्टर:- जय ठाकुर / मयंक जांजगीर-चांपा
लोकेशन:- जांजगीर-चांपा


जांजगीर-चांपा जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण योजना तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर हर्ष फायर के साथ शांति और उत्साह के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।

मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह में परेड सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जूनियर वर्ग में एनसीसी ट्रूप नंबर 325 बालक को पहला स्थान मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मनका पब्लिक स्कूल चांपा प्रथम, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी द्वितीय और कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय ससहा तृतीय स्थान पर रहा। झांकी प्रतियोगिता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिला।

इस अवसर पर विधायक श्री ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व सांसदगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button