जांजगीर-चांपा

अकलतरा पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त छापेमारी में 8 जुआरी गिरफ्तार, नगद और ताश बरामद

संवाददाता:
जय ठाकुर
लोकेशन: अकलतरा, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना अकलतरा पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त छापेमारी में की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में जुआ गतिविधियों और अन्य अवैध कार्यों पर लगातार सख्ती की जा रही है। इसी कड़ी में सूचना के आधार पर ग्राम कोटगढ़ में दबिश दी गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 8 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल ₹11,850 नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और विवरण इस प्रकार हैं:

  1. सूरज मिरी (20 वर्ष), निवासी वार्ड 15, कोटगढ़
  2. उमेश केवट (34 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती-2, अकलतरा
  3. महेन्द्र सिंह मिरी (24 वर्ष)
  4. सूरज यादव (23 वर्ष), निवासी बरगंवा
  5. शिवा धीवर (22 वर्ष), निवासी बरगंवा
  6. रामगोपाल डहरिया (43 वर्ष), निवासी बूचिहरदी, थाना बलौदा
  7. राजेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू साहू (36 वर्ष), निवासी पोड़ीभाठा, अकलतरा
  8. ओम प्रकाश यादव (37 वर्ष), निवासी पोड़ीभाठा, अकलतरा

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रधान आरक्षक विकास मिश्रा, आरक्षक राजकुमार पाण्डेय, शंकर यादव और साइबर सेल जांजगीर की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस ने कहा कि जिले में जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों पर निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button