बलौदाबाजार

गोपालपुर से भटगांव तक 9 किमी की यूनिटी मार्च पदयात्रा संपन्न

भटगांव

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बिलाईगढ़ विधानसभा में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाली गई यूनिटी मार्च पदयात्रा ने आज अपने भव्य रूप से सभी को आकर्षित किया। यह आयोजन देशव्यापी यूनिटी मार्च अभियान का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 6 अक्टूबर 2025 को की गई थी।

आज की पदयात्रा का शुभारंभ सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर से सुबह 10 बजे हुआ। सरदार पटेल की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, ग्राम पंचायत पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और भारी संख्या में स्कूली बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

यात्रा के प्रारंभ में जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई।

यात्रा का भव्य स्वागत—रास्तेभर पुष्पवर्षा और देशभक्ति का माहौल

गोपालपुर से भटगांव के दशहरा मैदान तक 9 किलोमीटर के इस मार्ग में यात्रा का उत्साहजनक स्वागत किया गया—

रोहिना मोड़ पर दिशा पब्लिक स्कूल ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

टेढ़ीभदरा मोड़ पर पुनः शपथ दिलाई गई।

नगर भटगांव प्रवेश पर साभांवी पब्लिक स्कूल व सागर हायर सेकंडरी स्कूल ने स्वागत किया।

बस स्टैंड भटगांव में सेजेस स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

दुर्गा मंदिर के निकट डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पदयात्रा आगे बढ़ी और अंततः दशहरा मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।

“युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है यह पदयात्रा” – सांसद कमलेश जांगड़े

सांसद जांगड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा—

सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए अतुलनीय योगदान दिया।

उनकी जयंती पर निकाली गई यह यात्रा राष्ट्र के प्रति एकजुटता का सशक्त संदेश देती है।

युवाओं को देश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है।

यह पदयात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

“सरदार पटेल के योगदान हर गांव तक पहुंचाए जाने चाहिए” – भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को निर्देशित किया है कि वे पैदल यात्रा कर सरदार पटेल के योगदान को गांव-गांव तक पहुँचाएँ।

“बिना रुके 9 किमी चलकर सांसद ने निभाई जिम्मेदारी” – जिला पंचायत अध्यक्ष

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कहा—

यह यूनिटी मार्च केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्रनायकों के योगदानों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है।

सांसद जांगड़े ने बिना रुके पूरा 9 किमी का मार्ग तय कर अपनी जवाबदेही निभाई।

पहले राष्ट्र केवल चुनिंदा नामों तक सीमित था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के शासन में अब देश उन वीरों को भी सम्मान दे रहा है जिनका योगदान भुला दिया गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button