सूरजपुर
धारदार हथियार टांगी से वार कर 50 वर्षीय वृद्ध को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़
रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू
सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के जमदेई गांव में एक 50 वर्षीय वृद्ध रामजतन पनिका की धारदार हथियार टांगी से वार कर हत्या कर दी गई है। घटना बीती रात की बताई जा रही है, जब लोगों ने सुबह घर के आंगन में मृतक वृद्ध का शव पड़ा देखा, तो गांव में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और FSL टीम को सूचना कर दी गई है। पुलिस अज्ञात हत्यारे की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना से गांव में भय का माहौल व्याप्त है, वहीं मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, रामजतन पनिका कल रात अपने घर में अकेले थे, जब उन पर हमला किया गया। हमले की खबर सुबह तब मिली जब पड़ोसी उन्हें देखने आए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।




