छत्तीसगढ़जशपुर

जशपुर जिले से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है।

दीपक वर्मा – जशपुर

लोकेशन – जशपुर/काईकछार

राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर काईकछार के पास दो भारी मालवाहक ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के चालक केबिन में बुरी तरह फंस गए और हादसे में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस एवं राहत दल द्वारा कटर मशीन की मदद से ट्रक को काटकर शवों को बाहर निकाला गया है।

एक ट्रक में कोयला लोड बालूमात से कोरबा जा रहा था, वहीं दूसरे ट्रक में मक्का लोड छत्तीसगढ़ से झारखंड की ओर जा रहा था।जिसमें मक्का लोड ट्रक चालक का नाम निलेश केरकेट्टा निवासी बगीचा और दूसरा ट्रक चालक झारखंड का बताया जा रहा है।फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है।जशपुर थाना इलाके के काईकछार के पास बीती रात की घटना बताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button