सरगुजा

अंबिकापुर में सड़क पर गुंडागर्दी: पुलिस हवलदार समेत चार पर वकील परिवार की बेरहमी से मारपीट का मामला दर्ज

अंबिकापुर
शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के पटेल पारा में सड़क पर गाड़ी को साइड देने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि एक पुलिस हवलदार ने बीच सड़क पर वकील और उसके परिवार के साथ जमकर गुंडागर्दी की।

पीड़ित अधिवक्ता राजेश तिवारी, जो कि RSS से जुड़े हुए बताए जाते हैं, ने आरोप लगाया है कि हवलदार संतोष कश्यप ने न केवल उनके साथ बल्कि उनकी पत्नी और बेटे के साथ भी बेरहमी से मारपीट की। घटना के दौरान वकील के पैर पर जोरदार हमला किया गया, जिससे उनका पैर टूट गया।

आरोपियों पर FIR दर्ज

घटना के बाद वकील की शिकायत पर पुलिस ने—

हवलदार संतोष कश्यप,

उसके भाई,

और दो अन्य साथियों

के खिलाफ मारपीट, धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है।

समाज में आक्रोश

इस घटना के बाद स्थानीय समाज में काफी नाराजगी है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि
कल समाज के लोग SP कार्यालय पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।

पीड़ित का बयान

पीड़ित अधिवक्ता राजेश तिवारी ने बताया कि सड़क पर मामूली बात को लेकर हवलदार ने अभद्रता करते हुए पहले गाली-गलौज की और फिर हमला कर दिया। बचाव करने आई पत्नी और बेटे को भी धक्का देकर मारा गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button