बलरामपुर जिले के ग्राम देबीगंज स्थित एफसीआई गोदाम में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है

लोकेशन – बलरामपुर
संवाददाता – दयाशंकर यादव
अचानक हुई बारिश के कारण खुले में रखे गए करीब 6 ट्रक चावल भीग गए, जिससे लाखों रुपये के चावल के खराब होने की आशंका है.
बताया जा रहा है कि गोदाम प्रबंधन की अनदेखी के चलते चावल को सुरक्षित ढंग से नहीं ढंका गया था. बारिश शुरू होते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. सवाल यह उठ रहा है कि क्या यही खराब चावल अब पीडीएस के माध्यम से गरीबों में बांटा जाएगा?
मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारी कैमरे के सामने आने से बचते नजर आए. वहीं गोदाम की देखरेख करने वाला मैनेजर भी कैमरे से भागता दिखा और कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.
अब बड़ा सवाल यह है कि 6 ट्रक भीगे चावल का जिम्मेदार कौन है?
क्या संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी.


वही इस मामले मे जिले के खाद्य अधिकारी ने कहा कि छः ट्रक चावल भिगन का मामला सामने आ रही है सीएमआर जमा करने के लिए चावल लाया गया था जिसकी सैंपलिंग की जानी थी
तो वही अचानक बारिश होने के कारण
चावल भीगने का शिकायत मिली है भिगने से बचने के लिए संबंधित मिलर को करना था फिलहाल वह शासन के स्टॉक में नहीं है भीगने के कारण उसे मिलर से अब दूसरा चावल लिया जाएगा तो वहीं छ: चावल का व्यवस्था मिलर से करने की बात जिम्मेदार अधिकारी कह रहे हैं उसका समाधान कैसे करना है मिलर करेगा…




