जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में होगा तीन दिवसीय “रेन सिन कान सी–5 कराटे फेस्ट”, खेल के साथ संस्कार और संस्कृति का संगम

स्थान: जांजगीर-चांपा
संवाददाता: जय ठाकुर

वर्सेटाइल मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आगामी 23, 24 और 25 दिसंबर 2025 को जांजगीर-चांपा जिले में “रेन सिन कान सी–5 कराटे फेस्ट” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं के शारीरिक, मानसिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विकास को समर्पित एक समेकित मंच होगा।

एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सेंसई अखिलेश आदित्य ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन सी–5 (C5) की राष्ट्रीय अवधारणा पर आधारित है, जिसमें प्रशिक्षण, प्रतियोगिता, संस्कृति और उत्सव—चारों का समावेश किया गया है।

उन्होंने बताया कि आयोजन के अंतर्गत

सी–1 (कैंप): विशेष प्रशिक्षण शिविर

सी–2 (कोचिंग): तकनीकी कराटे अभ्यास

सी–3 (चैंपियनशिप): प्रतिस्पर्धात्मक कराटे मुकाबले

सी–4 (कल्चर): भारतीय संस्कृति, अनुशासन और जीवन मूल्यों की समझ

सी–5 (सेलिब्रेशन): उत्सव और सकारात्मक ऊर्जा

का समन्वित अनुभव प्रतिभागियों को मिलेगा, जिससे बच्चे सीखने, खेलने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में सक्षम होंगे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण

इस विशेष आयोजन में गरियाबंद जिले के प्रशिक्षक सेंसई अश्वनी रूप एवं सुकमा जिले की अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षिका कुमारी गुंजा धिवर द्वारा कुंग फू का अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन दिया जाएगा, जो खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल को नई दिशा प्रदान करेगा।

इसके अलावा मानपुर-मोहला जिले की प्रशिक्षिका कुमारी कीर्ति शाह मंडावी, जांजगीर की प्रशिक्षिका कुमारी अमृता शर्मा, चांपा की प्रशिक्षिका कुमारी योगिता शर्मा, रायगढ़ जिले के प्रशिक्षक धनुर्जय चौधरी सहित छत्तीसगढ़ के लगभग 24 जिलों से प्रशिक्षक इस आयोजन में सहभागिता करेंगे। प्रदेश भर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी इसमें हिस्सा लेंगे।

खेल के साथ साहस और पर्यटन

आयोजन के दौरान कराटे एवं कुंग फू प्रशिक्षण के साथ-साथ कराटे चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए पर्वतारोहण, तैराकी और शैक्षणिक पर्यटन गतिविधियों को भी शामिल किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button