बिलासपुर जिले में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ द्वारा पत्रकार महासंघ एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन विस्तार के साथ पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर –दीपक यादव
लोकेशन -बिलासपुर
22/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में आयोजित यह समारोह बड़े उत्साह, गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। प्रदेश भर से आए पत्रकारों, संगठन पदाधिकारियों और अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के योगदान को सम्मानित करना, संगठन को मजबूत करना और पत्रकारों की एकजुटता को और अधिक सशक्त बनाना रहा इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही बिलासपुर जिला इकाई का गठन।
प्रदेश सचिव एवं संभाग प्रभारी उमाशंकर साहू के सतत प्रयासों से जिले की नई इकाई का विधिवत गठन किया गया, जहां नवगठित टीम का मंच से पुष्पगुच्छ, एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। संगठन के माध्यम से पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए लगातार काम किया जाएगा। जांजगीर-चांपा में संगठन का गठन स्थानीय पत्रकारों को मजबूत मंच प्रदान करेगा।
इस अवसर पर बेमेतरा जिले से जिला अध्यक्ष सहित पूरी टीम की मौजूदगी रही, वहीं कोंडागांव-बस्तर अंचल से भी पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम में सहभागिता की, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।नवगठित जांजगीर-चांपा जिला इकाई में अखिलेश सिंह राजपूत को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दीपक यादव को सचिव तथा जिला सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।“हम सभी संगठन को मजबूत करने, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को लोकतंत्र की आधारशिला बताया कुल मिलाकर यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में पत्रकार एकता और संगठन विस्तार का सशक्त संदेश लेकर आया।




