छत्तीसगढ़रायपुर

“छत्तीसगढ़ में आदिवासी खेल प्रतिभाओं का महासंगम – 25 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का भव्य आगाज़”

लोकेशन-रायपुर / जगदलपुर / अंबिकापुर

छत्तीसगढ़ खेल इतिहास रचने जा रहा है। पहली बार प्रदेश में आदिवासी खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर का बड़ा मंच तैयार हुआ है, जहां देशभर की प्रतिभाएं अपना दमखम दिखाएंगी।

25 मार्च से छत्तीसगढ़ में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन शुरू होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन की मेजबानी राजधानी रायपुर के साथ-साथ बस्तर के जगदलपुर और सरगुजा के अंबिकापुर में की जाएगी।
इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3700 आदिवासी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जो अलग-अलग पारंपरिक और आधुनिक खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
खेलो इंडिया के इस विशेष संस्करण का उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान और मंच देना है।

रायपुर में मुख्य उद्घाटन समारोह आयोजित होगा
जगदलपुर में पारंपरिक आदिवासी खेलों पर रहेगा खास फोकस
अंबिकापुर में एथलेटिक्स और अन्य प्रतिस्पर्धाएं होंगी
प्रदेश सरकार और खेल विभाग ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

आदिवासी युवाओं को राष्ट्रीय मंच
खेल के जरिए सामाजिक और क्षेत्रीय विकास
छत्तीसगढ़ की खेल पहचान को नई ऊंचाई

इस आयोजन से न सिर्फ खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ देश के खेल मानचित्र पर और मजबूत होकर उभरेगा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button