अकलतरा में फिल्म ‘शतक’ का निःशुल्क प्रदर्शन, बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे

रिपोर्टर -मयंक/लोकेशन -अकलतरा
अकलतरा नगर में राष्ट्रभक्ति और संघर्ष पर आधारित फिल्म शतक का विशेष निःशुल्क प्रदर्शन 26 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे D.L. Multiplex में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत थिएटर में उपस्थित सभी लोगों द्वारा खड़े होकर संघ के प्रार्थना से की गई, तत्पश्चात फिल्म का प्रदर्शन आरंभ हुआ।
यह एकमात्र विशेष शो था और टिकट व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क रही। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ता एवं संघ के पदाधिकारी साथ ही, भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। समापन भारत माता की जय और वंदेमातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।
कार्यक्रम का सौजन्य जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद प्रकाश मिरी एवं इंजी. आनंद प्रकाश मिरी द्वारा किया गया।
फिल्म की कहानी केशव बलिराम हेडगेवार के प्रारंभिक जीवन से शुरू होकर माधव सदाशिव गोलवलकर के दौर तक पहुंचती है।
इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना, विस्तार और विभिन्न ऐतिहासिक घटनाओं में उसकी भूमिका को दर्शाया गया है। कुछ ऐतिहासिक प्रसंगों, जैसे महात्मा गांधी की हत्या और उसके बाद लगे प्रतिबंध, को संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है।






