कोरबाछत्तीसगढ़

ओवर ब्रिज पर चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, चालक बाल-बाल बचास्लग:

रिपोर्टर:दीपक यादव
लोकेशन:कोरबा, छत्तीसगढ़

कोरबा शहर के भीतर स्थित ओवर ब्रिज पर उस समय हड़कंप मच गया जब चलती हुई एक स्कॉर्पियो वाहन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह घटना अग्रसेन चौक के ऊपर ओवर ब्रिज पर दोपहर करीब 3 बजे हुई, जब स्कॉर्पियो में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।


घटना के दौरान वाहन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोक दी और किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, जिसके बाद आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button