सक्ती
डभरा थाना क्षेत्र के कांसा गांव में हुआ दर्दनाक हादसा, रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी

लोकेशन – सक्ति जिला
दिनांक – 06/12/2025
रिपोर्टर – लाला उपाध्याय
रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी
हादसे में 22 वर्षीय ट्रैक्टर चालक अंकित सारथी की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत
बताया जा रहा है कि नाले से रेत और मुरूम लोड कर आ रहा ट्रैक्टर अपना संतुलन खो बैठा और पलट गया


दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी जान चली गई
सूचना मिलते ही डभरा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है




