देश- दुनिया के इतिहास में 11 नवंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा

1809 : केरल में वेलुत्तम्पि ने ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा निकाली, जो ‘कुण्डरा घोषणा’ नाम से जानी जाती है।
1811 : कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
1888 : स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब में जन्म।
1888 : प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे।बी।कृपलानी का हैदराबाद (सिंध) में जन्म।
1918 : पोलैंड स्वतंत्र देश घोषित।
1943 : भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोडकर का जन्म।
1966 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12′ प्रक्षेपित किया।
1973 : पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।
1975 : अंगोला को पुर्तगाल से आजादी मिली।
1982 : इजराइल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लोगों की मौत।
1982 : उमाकांत मालवीय, प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार का निधन।
2004 : फलस्तीनी नेता एवं फलस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासिर अराफात का 75 साल की उम्र में निधन।
2008 : आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी एवं राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का निधन।
2019 : बांग्लादेश में बुलबुल तूफान से 13 लोगों की मौत।
2020 : पाकिस्तान में नहर में गिरा वाहन, 20 की मौत।
2022 : नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर में विस्फोट, 12 लोगों की मौत।
2023 : भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में राम की पैड़ी पर 22 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किये गये, जो ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के मुताबिक विश्व कीर्तिमान बना।




