देश- दुनिया के इतिहास में 17 नवंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा

17 नवम्बर — इतिहास में प्रमुख घटनाएँ
1278 – इंग्लैंड में 680 यहूदियों को नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 293 को फाँसी दी गई।
1525 – मुग़ल शासक बाबर ने भारत विजय उद्देश्य से सिंध के रास्ते पाँचवीं बार प्रवेश किया।
1831 – इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए।
1869 – इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13,000 किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती।
1900 – पद्मजा नायडू, भारतीय राजनीतिज्ञ एवं सरोजिनी नायडू की पुत्री (जन्म)।
1928 – लाला लाजपत राय, महान स्वतंत्रता सेनानी (निधन)।
1932 – तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।
1933 – अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देकर व्यापार के लिए सहमति दी।
1940 – कपिल कपूर, भाषाविद और साहित्य विद्वान (जन्म)।
1952 – सीरिल रामाफोसा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति (जन्म)।
1962 – जसवंत सिंह रावत, भारतीय सेना के वीर सैनिक (निधन)।
1966 – रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता; वह पहली एशियाई मिस वर्ल्ड बनीं।
1970 – सोवियत यान ‘लुनाखोद-1’ चंद्रमा की सतह पर उतरा; रानी लक्ष्मीबाई का महत्त्वपूर्ण पत्र ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव में मिला।
1993 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ‘नाफ्टा’ (उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता) को मंजूरी दी।
1995 – ओसाका में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) का सातवां शिखर सम्मेलन आरंभ।
1999 – यूनेस्को ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को स्वीकृति दी।
2004 – रामेश्वर ठाकुर उड़ीसा के राज्यपाल बने।
2005 – श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न; इटली संसद ने संविधान संशोधन मंजूर किए; वोल्कर समिति दस्तावेज़ों पर UN पर दबाव बढ़ा।
2006 – अमेरिकी सीनेट ने भारत–अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।
2007 – श्रीलंका के जाफना क्षेत्र में मुठभेड़ में 11 लिबरेशन टाइगर मारे गए;
2007 – ऑस्कर विजेता पीटर जीनर का निधन।
2008 – जेएसडब्ल्यू स्टील ने ब्रिटिश कंपनी के साथ 220 करोड़ की परियोजना समझौता किया;
मालेगाँव ब्लास्ट की जाँच में एटीएस ने अपना पूर्व बयान बदला;
मामला सर्वोच्च न्यायालय पहुँचा;
भारत ने इंग्लैंड को दूसरे वन-डे में 54 रन से हराया;
चंद्रयान–2 परियोजना को मंजूरी मिली।
2009 – टी.एस. ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
2012 – मिस्र में रेल दुर्घटना में 50 स्कूली छात्रों की मौत;
2012 – बाल ठाकरे, शिवसेना के संस्थापक (निधन)।
2013 – रूस के कजान हवाईअड्डे पर विमान दुर्घटना में 50 लोगों की मौत।
2015 – अशोक सिंघल, विहिप के पूर्व अध्यक्ष (निधन)।
2016 – श्रीनिवास कुमार सिन्हा, सैन्य अधिकारी एवं राज्यपाल (निधन)।
2018 – कुलदीप सिंह चाँदपुरी, लॉन्गोवाला युद्ध के वीर अधिकारी (निधन)।
2020 – मोहनजी प्रसाद, हिन्दी–भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक (निधन)।




