सरगुजा

एसआरएस हॉस्पिटल एवं लायंस क्लब द्वारा शहर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

अंबिकापुर

आज विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर एसआरएस हॉस्पिटल एवं लायंस क्लब द्वारा शहर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया, साथ ही फ्री डायबिटीज अवेयरनेस वाहन का शुभारंभ भी किया गया।


इस कैंप में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
विश्व मधुमेह दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसआरएस हॉस्पिटल एवं लायंस क्लब की ओर से शहर में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।


कैंप में आने वाले सभी लोगों का ब्लड शुगर टेस्ट, बीपी, बीएमआई, सहित कई महत्वपूर्ण परीक्षण बिल्कुल निःशुल्क किए गए।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों को डायबिटीज रोकथाम, डाइट कंट्रोल, नियमित व्यायाम और जीवनशैली में सुधार को लेकर महत्वपूर्ण सलाह भी दी।


कार्यक्रम की खास बात रही फ्री डायबिटीज अवेयरनेस वाहन की शुरुआत। यह वाहन शहर के अलग-अलग वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक करेगा और मुफ्त जांच भी उपलब्ध कराएगा। कैंप में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। सैकड़ों लोगों ने परीक्षण कराते हुए डॉक्टरों से जरूरी सुझाव लिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button