कबाड़ी लोड तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, कुनकुरी थाना इलाके की घटना

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – कुनकुरी
15/01/2026
कुनकुरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
आज सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर एक तेज रफ्तार महेंद्रा ब्लाजो 14 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।


यह हादसा कुनकुरी थाना क्षेत्र के कुनकुरी उड़ीसा स्टेट हाईवे मार्ग बालामुड़ा–दमगड़ा के पास हुआ है।
हादसे में राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।
ट्रक में केवल चालक मौजूद था, जिसने अपना नाम सैफ अली बताया है।
हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं हैं और वह सुरक्षित है।
जानकारी के मुताबिक ट्रक जमशेदपुर से रायपुर जा रहा था।
ट्रक में कबाड़ी का सामान लोड था,
जिसमें पुरानी साइकिलें, लोहे के बड़े-बड़े पाइप और सोलर पावर सिस्टम से जुड़े सामान शामिल हैं।
जहां ट्रक में लोड सामान को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
फिलहाल पुलिस ट्रक के कागजात, लोड किए गए सामान की वैधता और हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है।




