घर के बाहर खड़ा था युवक… अचानक तेज रफ्तार वाहन ने रौंद डाला, 20 फीट तक घसीटकर मौत

रिपोर्टर – सरोज रात्रै
लोकेशन – सेन्द्रिपाली रामपुर
सेन्द्रिपाली रामपुर रोड से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाना एक युवक की मौत का कारण बन गया। हादसे के बाद पूरे गाँव में मातम पसरा हुआ है।
घटना बीती रात ग्राम पंचायत सेन्द्रिपाली रामपुर रोड की है। मृतक युवक की पहचान योगेश सिदार, पिता हेमंत सिदार, निवासी सेन्द्रिपाली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि योगेश अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी दशरथ केवट पिता सौखी लाल, नशे की हालत में टाटा मैजिक वाहन क्रमांक CG 10 AT 1148 को तेज रफ्तार में चलाते हुए योगेश को कुचल दिया।

हादसे में वाहन युवक को करीब 20 फीट तक घसीटते हुए पास ही स्थित सुरेंद्र साहू की दुकान से जा टकराया। गंभीर रूप से घायल योगेश को तत्काल कोरबा के कृष्णा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक का पोस्टमार्टम कोरबा के हंड्रेड बेड अस्पताल में किया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गाँव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
यह हादसा एक बार फिर साबित करता है कि नशे में और तेज रफ्तार वाहन चलाना कितना जानलेवा हो सकता है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपी चालक पर क्या कार्रवाई करती है।




