छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

डीजल चोरी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्टर:
शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:
बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में डीजल चोरी के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डीजल चोरी में संलिप्त फरार आरोपी सूरज कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2), 3(5), 112(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार थाना बलौदा के अपराध क्रमांक 39/2026 में पूर्व में दो आरोपियों को 28 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि सूरज कुर्रे घटना दिनांक से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर आज 4 फरवरी 2026 को आरोपी को उसके निवास ग्राम खिसोरा से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम कटरा जंगल के पास खड़े ट्रेलर से स्कॉर्पियो वाहन में करीब 140 लीटर डीजल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त लोहे की हथौड़ी भी बरामद की गई है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button