शादी का झांसा देकर अनाचार, फरार आरोपी मुंगेली से गिरफ्तार

रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा /लोकेशन – जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अनाचार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को थाना पामगढ़ पुलिस ने सायबर तकनीक की मदद से जिला मुंगेली से गिरफ्तार कर लिया है।

मामला शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण से जुड़ा है। पीड़िता की शिकायत पर 18 फरवरी 2026 को थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 74/2026 दर्ज कर धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था।
घटना के बाद आरोपी कोमल प्रसाद, उम्र 29 वर्ष, निवासी मानपुर थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली फरार हो गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे मुंगेली से पकड़कर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी सहित सउनि संतोष बंजारे, आर. राघवेंद्र और भुवनेश्वर पटेल की सराहनीय भूमिका रही।




