घर में घुसकर मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा/लोकेशन-जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है…
जहां घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है…
मामला 23 मार्च का है, जब प्रार्थिया दिलेश्वरी यादव ने थाना पामगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी…
जिसमें बताया गया कि सुबह करीब 10 बजे गांव के कुछ लोग घर के बाहर गाली-गलौच कर रहे थे…
जब परिवार के लोगों ने उन्हें मना किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गए…
और धमकी देते हुए मारपीट पर उतर आए…
इसके बाद कुछ देर बाद सभी आरोपी एक राय होकर बेल्ट, ईंट और डंडे लेकर दोबारा पहुंचे…
और जबरन घर में घुसकर प्रार्थिया के पति हिमांशु श्रीवास और जेठ गुलशन श्रीवास के साथ मारपीट की…
इतना ही नहीं, आरोपियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया…
मामले की गंभीरता को देखते हुए पामगढ़ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी…
जिसमें पहले ही 4 आरोपियों सहित एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया जा चुका था…
वहीं इस मामले में फरार आरोपी पंकज कश्यप को पुलिस लगातार तलाश कर रही थी…
जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया…
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया…
जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है…
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सावन सारथी के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही…




