जांजगीर-चांपा

एफसीआई गोदाम अकलतरा में मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर-चांपा / अकलतरा

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है,
जहां एफसीआई गोदाम में हुए मारपीट के मामले में थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मामला 10 जनवरी 2026 का है, जब सुबह करीब 10 बजे आपसी विवाद के दौरान आरोपी किशन पाण्डेय ने प्रार्थी अजित कुमार सहीस के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की।

इतना ही नहीं, आरोपी ने प्रार्थी की उंगली दांत से काट ली और कांच के टुकड़े से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई।
पीड़ित की शिकायत पर थाना अकलतरा में अपराध दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त कांच का टुकड़ा भी जप्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी किशन पाण्डेय उम्र 23 वर्ष, निवासी फिरंगी पारा करगी रोड कोटा, जिला बिलासपुर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2) और 118(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा और अकलतरा थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button