जांजगीर-चांपा

शराब के पैसे नहीं देने पर ट्रैक्टर चालक से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:- जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चालक से शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 31 जनवरी 2026 को ग्राम नवागढ़ के बनाई खार क्षेत्र में एक ट्रैक्टर चालक खेत में जोताई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान आरोपी चेतन कोसले (38 वर्ष), निवासी साल, थाना नवागढ़ वहां पहुंचा और ट्रैक्टर चालक से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। जब चालक ने पैसे देने से इंकार किया, तो आरोपी ने ट्रैक्टर रुकवाकर गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट की।

इतना ही नहीं, आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर चालक का मोबाइल फोन जमीन पर फेंककर तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चेतन कोसले को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे की अहम भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button