जांजगीर में महिला से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार, AJAK थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

लोकेशन:- जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चांपा जिले में महिला अपराध के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
थाना अजाक पुलिस ने महिला से अनाचार के मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की विवेचना गंभीरता से की जा रही है।
जांजगीर-चांपा जिले में महिला के साथ घटित अपराध को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है।
थाना अजाक जांजगीर में दर्ज महिला से अनाचार के प्रकरण में आरोपी प्रवीण चतुर्वेदी, उम्र 35 वर्ष, निवासी पुराना चंदनिया पारा जांजगीर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में सहयोग का हवाला देकर पीड़िता को लगातार परेशान कर रहा था।
दिनांक 09 जनवरी 2026 को आरोपी द्वारा महिला के साथ गाली-गलौच, मारपीट करते हुए जबरन अनाचार किया गया,
जिसकी रिपोर्ट पर थाना अजाक में अपराध क्रमांक 04/2026 दर्ज कर
धारा 69, 296, 115(2), 351(2) बीएनएस एवं 3(2)(5) एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
महिला अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में
DSP अजाक सतरूपा तरम के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ा गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में ASI रामेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक गणेश कौशिक, रामकृष्ण खैरवार,
महिला आरक्षक पूनमलता, आरक्षक अंचल काटकवार, मंगल नेताम,
महिला आरक्षक सीमा साहू एवं नीलिमा सिंह की सराहनीय भूमिका रही।




