बिलासपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

लोकेशन: बिलासपुर, छत्तीसगढ़
बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। थाना सिविल लाईन पुलिस ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी राजबीर दास उर्फ राज मानिकपुरी, उम्र 19 साल, निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर, नाबालिग पीड़िता के साथ बिना सहमति के किस करने का वीडियो बनाकर उसे डराने-धमकाने और दुष्कर्म करने का आरोपी था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 10 अक्टूबर और 17 अक्टूबर 2025 को इस तरह की कृत्य की और बाद में संबंध नहीं बनाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो वायरल करने की कोशिश की।

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(M), 351(2) BNS एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। जांच और पूछताछ में आरोपी ने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 07 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।
पुलिस ने बताया कि त्वरित कार्यवाही और सतर्कता के कारण आरोपी को जल्दी पकड़ने में सफलता मिली, जिससे पीड़िता को न्याय मिलने की संभावना बढ़ी है।




