10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, सारागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शुभांशु मिश्रा
जांजगीर–चांपा | सारागांव
जांजगीर–चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है,
जहां अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सारागांव थाना पुलिस ने त्वरित रेड कार्रवाई करते हुए
10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान घनाराम यादव, उम्र 54 वर्ष, निवासी फोकटपारा सारागांव के रूप में हुई है।
मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर
उसे विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की गई,
जिसका उद्देश्य जिले में अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाना है।
इस कार्रवाई में
थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी,
ASI राजेश सिंह,
प्रधान आरक्षक रेमन राजपूत,
आरक्षक गोवर्धन टाइगर और जयकिशन की अहम भूमिका रही।




