छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

शराब के नशे में महिला से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा/लोकेशन-जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है…
जहां शराब के नशे में एक महिला के साथ मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है…
मिली जानकारी के मुताबिक, अकलतरा क्षेत्र की एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 मार्च की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच मस्जिद मोहल्ला निवासी इब्राहिम खान उर्फ नक्कू, शराब के नशे में उसके घर पहुंचा…
आरोपी ने महिला के साथ अश्लील गाली-गलौच करते हुए पैसों की मांग की…
पैसे नहीं देने पर आरोपी ने महिला और उसकी मां के साथ मारपीट की…यहां तक कि बाल पकड़कर घसीटा, जिससे दोनों को चोटें आईं…
मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 176/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की…
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए…
वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया…
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है…
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं…
और उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए उसके विरुद्ध गुंडा बदमाश की कार्रवाई भी की जा रही है…
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button