छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जमीन विवाद में महिला पर टांगी से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन -जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़/रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोधना में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया।
यहां एक 60 वर्षीय आरोपी ने अपने ही रिश्ते की महिला पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के समय महिला घर में अकेली थी।


परिजन के घर लौटने पर आरोपी ने उस पर भी हमला करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात में जल्द ही गिरफ्तारी संभव हो सकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button