नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 3 घंटे में गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रिपोर्टर ब्यूरो रिपोर्ट लोकेशन जांजगीर–चांपा बलौदा
जांजगीर–चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आई है,
जहां नाबालिग बालिका से अनाचार के गंभीर मामले में बलौदा पुलिस ने महज 3 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में आरोपी विजय कुमार केवट, निवासी बलौदा, पर शादी का झांसा देकर नाबालिग को डराने–धमकाने और सुनसान स्थान का फायदा उठाकर अनाचार करने का आरोप है।
पीड़िता की शिकायत पर थाना बलौदा में तत्काल अपराध दर्ज कर लिया गया,
और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने के बाद उसे दिनांक 22 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आरोपी के विरुद्ध BNS की धारा 64, 64(2)(m), 69, 351(3) एवं पाक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत कार्रवाई की गई है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उपनिरीक्षक प्रतिभा राठौर सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुटी हुई है।





