छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

लोकेशन -जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़/रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा


जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, शादी और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है।
आरोप है कि आरोपी ने पिछले तीन वर्षों से जान-पहचान का फायदा उठाकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ रखा और उससे शादी कर ली।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और हाल ही में शराब के नशे में डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया।
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 में शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
अकलतरा पुलिस की इस कार्रवाई को गंभीर अपराध में त्वरित और सख्त कदम के तौर पर देखा जा रहा है।




