जांजगीर-चांपा

पामगढ़ में सट्टा खेलाते आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर-चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध जुआ-सट्टा पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस ने सट्टा खेलाने वाले एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 06 जनवरी 2026 को की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 700 रुपये नगद, सट्टा पट्टी लिखा हुआ कागज तथा एक पेन बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटेलाल सूर्यवंशी, निवासी उरैहा चंडीपारा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले, आरक्षक भुवनेश्वर पटेल, राघवेंद्र घृतलहरे एवं श्याम ओग्रे का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button